in

लातीना: सुमल जगशीर की हत्या के आरोपी, 133 साल जेल की सजा

अपने हमवतन सुमल जगशीर की हत्या के आरोपी भारतीय राष्ट्रीयता के कई नागरिकों को कुल मिलाकर 133 साल की जेल की सात सज़ाएँ सुनाई गईं, सुमल जगशीर को एक दंडात्मक अभियान के दौरान 29 साल की उम्र में पीट-पीटकर मार डाला गया था। यह सज़ा 11 जुलाई को जनलुका सोआना की अध्यक्षता वाली लातीना अदालत द्वारा सुनाई गई है। कठघरे में सिंह जीवन को हत्या का उकसाने वाला माना गया, 25 साल और 7 महीने; सिंह देवेंदर और सिंह रणजीत, दोनों को 25 साल और 1 महीने; सोहल गुरविंदर सिंह और सिंह सुरजीत 17 साल और 5 महीने; सिंह हरिंदर 16 साल और 5 महीने; हरमनदीप सिंह को 6 साल की जेल की सजा सुनाई गई. पहले छह पर स्वैच्छिक हत्या में शामिल होने और विभिन्न क्षमताओं में अवैध रूप से पिस्तौल ले जाने और गंभीर चोटों का आरोप लगाया गया था, अंतिम पर केवल गंभीर डकैती का आरोप लगाया गया था। अभियोजक ने जेल में कुल 191 साल की सजा की मांग की थी और अदालत कक्ष में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समूह पीड़ित के घर पर हथियारों से लैस और नुकसान पहुंचाने के इरादे से पहुंचे थे।
30 अक्टूबर, 2021 को, यह लोग वीआ मोनफाल्कोन बोर्गो मोंतेलो में जगशीर के घर में घुस गए, जहां जगशीर रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अपने बेटे के जन्म का जश्न मनाने में व्यस्त था। हाथ में सलाखों के साथ दोषिओं ने नरसंहार शुरू कर दिया और वहां मौजूद कई लोगों को मारना शुरू कर दिआ, जिसमे दस को घायल कर दिया, और एक को मौत के घाट उतार डाला। यह क्षेत्र के भारतीय समुदाय से संबंधित व्यापारियों में डर पैदा करने और डराने के लिए समूह द्वारा बल का प्रदर्शन था। कुछ महीनों बाद जांच में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जेल में बिताए गए वर्षों में सार्वजनिक कार्यालय से सभी स्थायी अयोग्यता और सजा की पूरी अवधि के लिए कानूनी अयोग्यता को जोड़ा जाता है। नुकसान के लिए कुल मुआवजे को सिविल कोर्ट में परिभाषित किया जाएगा लेकिन कोर्ट ने कुल 120 हजार यूरो की अनंतिम राशि निर्धारित की है जो पीड़ित के परिवार के सदस्यों को दी जाएगी।

-H.E.

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

इटली: पिछली गर्मियों में 18,000 लोग मरे

गर्मी फसलों को नष्ट कर रही है – कोलदीरेती