in

स्विट्जरलैंड : बुर्का बैन करने की तैयारी

स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। रविवार को हुए जनमत संग्रह में यहां के 51.21% लोगों ने बुर्के पर रोक लगाने के पक्ष में वोट दिए। माना जा रहा है कि यहां अब इस पर कानून बनाया जा सकता है। करीब एक महीने पहले यह प्रस्ताव लाया गया था। इसका लोगों ने विरोध किया तो सरकार ने जनमत संग्रह कराने का फैसला किया। इस पर कानून बना तो यहां महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर पूरी तरह से मुंह ढंककर नहीं निकल सकेंगी।
स्विस पीपुल्स पार्टी (SPV) समेत अन्य समूहों ने अपने प्रस्ताव में कहीं भी इस्लाम का जिक्र नहीं किया था। इसके बावजूद यहां की मीडिया में इस प्रस्ताव को बुर्का बैन कहा गया और इसे इस्लाम के खिलाफ माना गया। स्विट्जरलैंड की आबादी करीब 86 लाख है। इसमें 5.2% मुस्लिम हैं।
स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक जगहों जैसे पब्लिक ऑफिस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, रेस्ट्रां, दुकान और अन्य जगहों पर महिलाएं अपना चेहरा पूरी तरह से नहीं ढंक सकेंगी। हालांकि, पूजा करने के स्थान और अन्य धार्मिक स्थानों पर इसकी छूट रहेगी।
बीमारी की रोकथाम और सुरक्षा कारणों के चलते भी महिलाएं बुर्का पहन सकेंगी और कॉर्निवल जैसी जगहों में भी महिलाओं को ऐसा करने की इजाजत होगी, जहां मुंह ढंकने का रिवाज सालों से चला आ रहा है। स्विट्जरलैंड की सरकार के प्रपोजल में विदेश से आने वाले टूरिस्ट और अन्य लोगों को भी कोई छूट नहीं दी गई है।

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

ट्रांसजेंडर, समलैंगिक, सेक्स वर्कर क्यों नहीं कर सकते हैं रक्तदान?

सिचिलिआ : COVID-19 वैक्सीन लेने के बाद सर्विसमैन की मृत्यु