in

इरफान खान कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती, ICU में चल रहा है इलाज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर इरफान खान की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इरफान के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘हां यह सही है कि कोलन इंफेक्शन की वजह से इरफान खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है।’

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को उनके हेल्थ के बारे में जानकारी देते रहेंगे। इस समय वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी ताकत और साहस ने उन्हें अब तक लड़ाई लड़ने में मदद की है। हमें यकीन है कि वह अपनी इच्छाशक्ति और सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं से जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

स्पाइसी सोया चंक्स

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन