in

विश्व में कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप

अभी तक दुनियाभर के 123 देशों में 1,36,895 लोग संक्रमित

विश्व में कोरोना वायरस (COVID-19) के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर नेपाल ने सभी देशों के टूरिस्ट वीजा रद करने का फैसला किया है। इसके अलावा उसने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पर रोक लगा दी है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार इससे यहां लोगों के रोजगार पर खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार लगभग 20,000 लोगों के बेरोजगार होने की संभावना है। नेपाल में अभी तक एक मामले की पुष्टि हुई है।
कोरोना वायरस के दुनियाभर के 129 देशों में 1,42,320 मामलों की पुष्टि हो गई है। 5,388 लोगों की अब-तक मौत हो गई है। ये आंकड़े शनिवार (14-3-2020) दोपहर 1.30 बजे तक के विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट के हैं। आंकडों के अनुसार 9 देशों में हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।
संगठन के अनुसार चीन में 81,021 मामले सामने आए हैं। इटली में 17,660 मामले सामने आए हैं। ईरान में 11,364 मामले सामने आए हैं। कोरिया में 8086 मामले सामने आए हैं। स्पेन में 4231 मामलों की पुष्टि हो गई है। फ्रांस में 3640 मामलो की पु्ष्टि हुई है। जर्मनी में 3,062 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में 1,678 मामलों की पुष्टि हुई है। स्विट्जरलैंड में 1125 मामले सामने आए हैं।
चीन में 3,194 लोगों की मौत हो गई है। इटली में 1,268 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में 514, कोरिया में 72, स्पेन में 120,फ्रांस में 79, जर्मनी में 6, अमेरिका में 41 और स्विट्जरलैंड में 6 लोगों की मौत हो गई है। 27 और मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में मरीजों की संख्या 96 हो गई है। रायटर्स ने इसकी जानकारी एक स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है। देश में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।
एफिल टावर को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। टावर का संचालन करने वाली कंपनी ला टूर एफिल ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। फ्रांस में अभी तक लगभग 3700 मामले सामने आए हैं और लगभग 80 लोगों की मौत हो गई है। यूरोप में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यूरोप को वायरस का केंद्र घोषित कर दिया है।
सउदी अरब ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर दो सप्ताह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद करने का फैसला किया है। सउदी की सरकार ने कोरोना वायरस वायरस को रोकने के अपने प्रयासों के तहत दो सप्ताह के लिए (रविवार 15 मार्च से शुरू) अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद करने का फैसला किया है। मंत्रालय ने ट्वीट कर के इसकी जानकारी दी है। यहां अभी तक लगभग 90 मामलों की पुष्टि हुई है।
कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए डिज्नी ने अपनी लाइव-एक्शन फिल्मों के प्रोडक्शन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार शुक्रवार को एक डिज्नी के प्रवक्ता ने कहा: ‘जबकि हमारी प्रोडक्शन में COVID-19 में संक्रमित मरीज की कोई पुष्टि नहीं हुई है। विचार करने के बाद वर्तमान माहौल और हमारे कलाकारों और अन्य लोगों के हितों के लिए, हमने अपनी कुछ लाइव-एक्शन फिल्मों के प्रोडकश्न को थोड़े समय के लिए रोकने का निर्णय लिया है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विश्व में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए कनाडा ने विदेश यात्रा को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। देश में अभी तक लगभग 160 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं एक की मौत हो गई है। कनाडा सरकार नागरिकों को सभी गैर-आवश्यक विदेशी यात्राओं को रद करने के लिए कही है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगाई है। एयरलाइंस ने उड़ानें रद कर दी हैं।
सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है कि आपकी यात्रा की योजनाएं गंभीर रूप से बाधित हो सकती हैं और आप उम्मीद से अधिक समय तक कनाडा से बाहर रहने के लिए मजबूर हो सकते हैं। एडवाइजरी ने कनाडा जाने के लिए अभी भी उपलब्ध विकल्पों की जानकारी के लिए अपने लोगों से संबंधित एयरलाइनों या टूर ऑपरेटरों से संपर्क करने का आग्रह किया।
दुनिया भर में आतंक का पर्याय बन चुके कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी संसद ने राहत पैकेज की घोषणा की है। न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार WHO द्वारा यूरोप को कोरोना वायरस का केंद्र घोषित किए जाने के बाद, शुक्रवार रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में भी इसे महामारी घोषित कर दिया था। राहत पैकेज के लिए बिल लाने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ट्वीट संसद सदस्यों से इसका समर्थन करने की अपील की थी। उनकी अपील के बाद अमेरिकी संसद ने बहुमत से राहत पैकेज पास कर दिया।
मियामी शहर के मेयर फ्रांसिस सुआरेज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार वह ब्राजील के उस वरिष्ठ अधिकारी से मिले थे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग में मौजूद था।रिक स्कॉट समेत फ्लोरिडा के अन्य राजनेताओं ने ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो के प्रेस सचिव फैबियो वाजेनगार्टन के संपर्क में आने के बारे में चिंता व्यक्त की है, जो पिछले सप्ताह के अंत में ट्रंप के साख बोल्सनारो की बैठक में शामिल हुए थे। ये इसके बाद कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। फ्लोरिडा में 45 लोग संक्रमित हो गए हैं। दो लोगों की मौत हो गई है।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस (COVID-19) के 28 मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार इसके मद्देनजर इमरान खान सरकार ने ईरान और अफगानिस्तान के साथ पश्चिमी सीमाएं बंद कर दिया है। सभी बड़े सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं इक्वाडोर में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है।
कोरोना वायरस से अभी तक दुनियाभर के 123 देशों में 1,36,895 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं 5,077 लोगों की मौत हो गई है। ये आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी शनिवार (14-मार्च-2020) सुबह 8.30 बजे तक के हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देशभर में आपातकाल घोषित कर दिया है। बता दें कि WHO पहले ही इसे महमारी घोषित कर चुका है।
संगठन के अनुसार आठ देशों में हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। चीन में सबसे ज्यादा 80,981 मामले सामने आए हैं। इटली में 15,113 मामले सामने आए हैं। ईरान में 11,364 मामले सामने आए हैं। कोरिया में 7,979 मामले सामने आए। स्पेन में 4,209 मामले सामने आए हैं। जर्मनी में 3,062 मामले सामने आए हैं। वहीं अमेरिका में 1,264 मामले सामने आए हैं।
संगठन के आंकड़े के अनुसार चीन में अभी तक 3,173 लोगों की मौत हो गई है। इटली में 1,016 लोगों की मौत हुई है। ईरान में 514 लोगों की मौत हुई है। स्पेन 120 लोगों की मौत हुई है। कोरिया में 66 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 61 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 36 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में 6 लोगों की मौत हुई है।
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इक्वाडोर में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्री कैटालिना एंड्रामुनो ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री के अनुसार तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में मरीजों की संख्या 23 हो गई है।

Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

कोरोनो वायरस: मरीज ने आइसोलेशन में जाने से इनकार किया तो चलेगा हत्या का मुकदमा

कोरोनावायरस: अन्य 2 डॉक्टरों की इटली में मृत्यु